2021/02/17

समस्तीपुर में अज्ञात अपराधियों ने मछली कारोबारी की बाइक को जलाया...जाँच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR  : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। सिंघिया थाना क्षेेत्र के सालेपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक मछली कारोबारी की बाइक को 
जला दिया हैं।

यह बाइक रोसड़ा के विनोद सहनी की थी, जो पूर्व मुखिया के यहां रहकर मछली का कारोबार करता था। पीड़ित मछली कारोबारी ने बताया कि वह मुस्तफापुर के अनिल महतो से बाइक खरीदी थी। 

जानकारी के अनुसार सिंघिया थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव में एसएच 88 के बगल में स्थित पूर्व मुखिया लखन लाल साहू के घर के बाहर रखी बाइक बीआर 33 क्यू 2468 को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया।पुलिस ने बताया की आवेदन मिलनेे के बाद FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।