2021/02/02

बिहार : उत्पाद पुलिस की छापेमारी से हड़कंप .. भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

SAHARSA : सूबे में पूर्ण शराबबंदी लागू है। बाबजूद इसके बिहार में अन्य राज्यों से शराब आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा मामला सहरसा का है। जहाँ उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मौके से मुख्य कारोबारी विवेक कुमार सिंह उर्फ रॉकी को गिरफ्तार भी किया है। 

जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर गाँव में गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात छापेमारी कर 107 पेटी ब्लू स्ट्रॉक ब्रांड की विदेशी शराब जिसकी मात्रा कुल 943.56 लीटर है, जिसे बरामद किया गया। 

वहीं उन्होंने बताया कि मौके से मुख्य कारोबारी विवेक सिंह उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में उत्पाद निरीक्षक सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, मनोज कुमार राय, अवर निरीक्षक इंद्रमणि सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रितेश हन्नी@सहरसा