DESK : भोपाल में एक कोचिंग संचालक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने शिक्षक और छात्रा के रिश्तों को शर्मसार करते हुए 10वीं कक्षा की स्टूडेंट से न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी. इतना ही नहीं आरोपी डरा-धमकाकर डेढ़ महीने तक छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा. पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को अब गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
छोला मंदिर इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ कोचिंग संचालक ने कोचिंग सेंटर में दुष्कर्म कर दिया। छोला मंदिर थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी दसवीं में पढ़ती है। वह 80 फीट रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। कोचिंग में 40 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। पढ़ाने के दौरान कोचिंग संचालक विनोद गौर ने छात्रा से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ा लीं।
दोनों के बीच वॉट्सएप पर चैटिंग होने लगी। 31 दिसंबर 2020 को विनोद ने छात्रा को शाम को कोचिंग में बुलाया। उस समय कोचिंग में दूसरे विद्यार्थी नहीं थे। उसी दौरान विनोद ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर कोचिंग में बुलाकर दुष्कर्म करने लगा।
बुधवार को छात्रा घर से स्कूल जाने का कहकर निकली, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल के शिक्षक ने छात्रा के घर फोन करके अभिभावक से छात्रा के नहीं आने की वजह पूछी। उधर कुछ देर बाद छात्रा घर पहुंची तो माता-पिता ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इस पर छात्रा ने घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने आरोपित विनोद गौर (19) को गिरफ्तार कर लिया है। टीआइ के मुताबिक आरोपित मूलत: नजीराबाद का रहने वाला है। पहले वह रेलवे में नौकरी करता था। नौकरी छोड़ने के बाद विनोद 80 फीट रोड पर किराए का मकान लेकर कोचिंग चला रहा था।