SAMASTIPUR : रेलवे टेंडर में व्यापक पैमाने पर हेराफेरी की शिकायत करने को लेकर रेलवे संवेदक अजीत कुमार जुगनू ने अपनी जान पर खतरे की आशंका को लेकर जेसीबीओ हेड क्वार्टर और डीआरएम से गुहार लगाई है। इस शिकायत में उन्होंने बताया कि रेलवे टेंडर में व्यापक रूप से हेराफेरी हो रही है।
जिसकी शिकायत उन्होंने जेसीबीओ हेड क्वार्टर से की है। जिस कारण हेरा फेरी में संलिप्त लोग उनके जान के दुश्मन बन गए हैं। इस बाबत उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर से भी अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट