2021/02/25

बेगुसराय : मंसूरचक प्रखंड उप प्रमुख डॉ.अंजना कश्यप ने किया यात्रिशेड और पी.सी.सी. सड़क का शिलान्यास

BEGUSARAI :  जिले के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के आगापुर में उप प्रमुख डॉ. अंजना कश्यप द्वारा अनुशंसित पंचायत समिति अंश से वार्ड संख्या 11 में पी.सी.सी. सड़क एवं वार्ड संख्या 8 में यात्रिशेड का शिलान्यास गुरुवार को किया गया। 

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुघ्न रजक,प्रमुख जलस देवी,समसा-दो पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी,सिने अभिनेता सह उप प्रमुख प्रतिनिधि अमिय कश्यप एवं जे. एस.एस.सतीश कुमार ने विधिवत नारियल फोड़ कर दोनों योजनाओं का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया इजहार अंसारी एवं संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार ने किया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मंसूरचक प्रखंड विकास के मामले में बेगूसराय ज़िले में बड़े प्रखंड से कम नहीं है।हमसब मिलकर इसे मॉडल प्रखंड बनाने का काम करेंगें।मुखिया इजहार अंसारी ने कहा कि पांच वर्षों तक एक सेवक के रूप में लोगों की सेवा करने का प्रयास किया।

यदि आने वाले समय में लोगों का पुनः आशीर्वाद मिला तो अपने पंचायत को राज्यस्तरीय पहचान दिलाने का काम करूँगा। वहीं अभिनेता अमिय कश्यप ने मंसूरचक प्रखंड के विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

मौके पर समाजसेवी राजाराम पासवान,राम निहोरा राय,मनीष कुमार,बबलू कुमार,उमेश राय, टुनटुन पंडित, रजनीश कुमार, मो. महबूब अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट