2021/02/04

बड़ी खबर : समस्‍तीपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर पुरवारी पट्टी में गुरुवार को एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव के वार्ड संख्या छह निवासी गुलटन राम के पुत्र चन्दन कुमार (26) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए समस्तीपुर भेज दिया हैं और आगे की करवाई में जुटी हुई हैं।

मृतक के पिता गुलटन राम ने बताया कि गुरुवार को करीब 11 बजे अपने खेत के काम से घर से निकल रहा था तो देखा कि रूम का दरवाजा अंदर से बन्द है। जब खिड़की से झांका तो उसका मेरा बेटा बांस के बल्ली में रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया था। 

किसी तरह अंदर गया और दरवाजा खोलकर हल्ला किया तो आसपास के लोग आए। किसी तरह से उसे नीचे उतारा गया। तब तक वो मर चुका था। उन्होंने बताया कि गांव के ही नथुनी महतो के साथ 4 महीने पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। जिसमे उसके बेटे के सर में चोट लगी थी। 

किसलिए उसने फांसी लगाया है, इसकी जानकारी नही है। मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था। घर पर ही रहकर मजदूरी करता था। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।