2021/02/05

अपराधी बेखौफ --- बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार लोगों को मारी गोली, एक की मौत तीन घायल.. सनसनी

SUPAUL : इस वक़्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है। जहाँ  बेखौफ अपराधियों ने पिपरा थाना क्षेत्र में सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दे तांडव मचाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महेशपुर चौक पर तीन बाईक पर सवार छः की संख्या में अपराधियों ने एक दुकान पर बैठे चार लोगों को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। उक्त घटना में दुकानदार के एक बेटे गोविंद चौधरी की पीएचसी पिपरा पहुंचने से पहले मौत हो गई है। 

जबकि दुकानदार और उनके दूसरे बेटे और एक स्टाफ को भी गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए पीएचसी पिपरा लाया गया,  जहां डॉक्टर ने तीनों घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। घटना के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं महेशपुर चौक पर हुई इस घटना के बाद लोग खौफजदा हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही पिपरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। घायलों में दुकानदार संभु चौधरी, दुकानदार के पुत्र गौतम चौधरी और स्टाफ श्याम मंडल शामिल हैं। जबकि इस घटना में दुकानदार के दूसरे पुत्र गोविंद चौधरी की मौत हो गई है। सरेआम हुई गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी हो की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा