2021/02/25

समस्तीपुर में साइबर अपराधियों का आंतक ...बीएड अध्यापक का FB अकाउंट किया हैक....मांग रहें रुपये

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोड़िया निवासी  दीपक कुमार जो बीएड अध्यापक का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है फेसबुक अकाउंट हैक करने का मामला चर्चित हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया यह मामला पुलिस के पास दी जाए पुलिस कार्रवाई करेगे तो साइबर क्राइम करने वाले जाएंगे जेल।

समस्तीपुर जिला में  साइबर अपराधियों द्वारा आए दिन लोगों के फेसबुक अकाउंट हैक कर पैसा ठगने का काम कर रहे हैं।, बीते दिनों ही परोड़िया के शिक्षक अशोक कुमार एवं अन्य लोगों के फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर एवं अन्य तरीकों से मुसीबत में फंसे रहने का बहाना बनाकर पैसों की मांग कर रहे हैं,। 

साइबर अपराधियों को हौसला इतना बढ़ गया है कि एक बार फिर परोड़िया निवासी दीपक कुमार B.Ed  छात्र  अध्यापक का फेसबुक आईडी हैक कर पैसों की मांग किया गया है,। इस तरह का जानकारी मिलने से लोगों में भय व्याप्त है हो गया है।. लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि इस काम में कौन-कौन से शातिर लोग शामिल है ।

 प्रीत लोगों के द्वारा आगाह किया गया है कि इस तरह के किसी भी फोन कॉल या अन्य साधनों के द्वारा अगर पैसे की मांग की जाती है तो सावधान रहें सचेत रहें। बीएड छात्र  अध्यापक दीपक कुमार के फेसबुक आईडी से डॉक्टर रितेश कुमार यादव ( मंगल गढ़  ). एवं रेलवे कर्मी जितेंद्र कुमार यादव   ( परोड़िया ). इंजीनियर सत्यम राज राहुल  ( पधारी  ) निवासी से पैसे की मांग की गई है। प्रशासन इस पर करवाई करें तो साइबर क्राइम करने वाले सतीश अपराधी पकरे जाएंगे और उसे जेल भेज दिए जाएंगे।

रिपोर्ट-विपिन,पलटन सहनी