2021/02/25

जदयू ने 32 जिलों में प्रखंड अध्यक्षों की सूची की जारी....बीएसपी के नेताओं ने भी थामा JDU का दामन

PATNA : जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा बुधवार को 32 जिलों में प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी की गई। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव अनंत कुमार सोनी एवं हरेश कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। बचे हुए नौ जिले बगहा, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, नालन्दा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, पूर्णिया एवं सारण के प्रखण्ड अध्यक्षों की सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी।

पटना में 18, बाढ़ में 6, भोजपुर में 14 प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति

जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मुताबिक बिहार की राजधानी के पटना जिले में 18, बाढ़ में 6, भोजपुर में 14, बक्सर में 11, कैमूर में 11, रोहतास में 19, सुपौल में 11, मधुबनी में 21, समस्तीपुर में 20, दरभंगा में 18, गोपालगंज में 14, सीवान में 19, वैशाली में 16, मुजफ्फरपूर में 16, सीतामढ़ी में 17, शिवहर में 5, अररिया में 9, किशनगंज में 7, मधेपुरा में 13, सहरसा में 10, कटिहार में 16, नवगछिया में 7, खगड़िया में 8, बेगूसराय में 18, भागलपुर में 9, बांका में 10, शेखपुरा में 6, नवादा में 14,जहानाबाद में 7, अरवल में 5,गया में 24 और औरंगाबाद में 11 प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।  

शेष 9 जिलों की सूची जल्द ही की जाएगी जारी

इसी तरह से प्रदेश के बतीस (32) जिलों गोपालगंज, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, भागलपुर, बांका, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना एवं बाढ़ के प्रखण्ड अध्यक्षों की अद्यतन सूची जारी की है। शेष 9 जिले बगहा, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, नालन्दा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, पूर्णिया एवं सारण के प्रखण्ड अध्यक्षों की सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी। बताते चलें कि हाल ही में एलजेपी से बड़ी संख्या में नेताओं ने जदयू का दामन थाना है।