तितावी थाना क्षेत्र गांव नसीरपुर निवासी मोंटी पुत्र सुदेश की शादी सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र के गांव पनियाली निवासी शिवानी के साथ तय हुई थी। जिसकी बारात मंगलवार को जानी थी। शादी से एक दिन पूर्व महेमान घर पर आये हुए थे। घुड़चढ़ी के दौरान डीजे पर गंगदासपुर निवासी दूल्हे के मामा ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग में गोली चला दी।
जिसमे एक गोली सामने खड़े दूल्हे की कमर में जा लगी। गोली लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजन आनन फानन मे घयाल को अपने निजी वाहन से मेरठ ले गए। जहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सको ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत ठीक बतायी जा रही है। बताया गया है कि युवती के परिजनों ने दूल्हे के ठीक होने पर शादी करने की बात कही है।
शादी समारोह के दौरान घुड़चढ़ी कार्यक्रम के दौरान ही दूल्हे के मामा ने कई राउंड फायरिंग की। जिसमें से एक गोली दूल्हे को भी लग गई। चर्चा है कि हर्ष फायरिंग करने से कई लोगों ने उसको रोका भी था लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है। पता लगया जा रहा है। जानकारी होने पर कार्रवाई की जाएगी।