SARAN : सारण में ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती हुई। बुधवार देर रात करीब 12:15 बजे सोनपुर स्टेशन पर एक दर्जन डकैत ट्रेन में घुसे। लगभग 10 KM आगे बढ़ने के बाद छपरा-सीवान रेलखंड पर दिघवारा स्टेशन से पहले डकैतों ने यात्रियों से मारपीट कर करीब 5 लाख से अधिक के कैश, जेवर और मोबाइल लूट लिए।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने यात्रियों से घटना के बारे में पूछताछ की। GRP प्रभारी धमेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात एक दर्जन डकैत सोनपुर स्टेशन पर ग्वालियर एक्सप्रेस की G5 बोगी में घुसे।
स्टेशन से चलने के करीब 10 KM बाद डकैतों ने हथियार के बल पर यात्रियों से मारपीट और लूटपाट की। साथ ही एक यात्री को भी गोली मार कर घायल भी कर दिया। डकैतों की तलाश में छापेमारी चल रही है। आसपास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।