PATNA : राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। दिन-दहाड़े पटना के पॉश इलाकों में से एक कंकड़बाग के तिवारी बेचर के पास अपराधियों ने मॉडर्न हॉस्पिटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग के बाद हॉस्पिटल में और इलाके में हड़कंप मच गया, उसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। पूरा मामला हॉस्पिटल से रंगदारी मांगने का बताया जाता है। कुछ दिन पूर्व भी अपराधियों ने रंगदारी की मांग की थी।
फिलहाल घटना स्थल पर अधिकारी के साथ पुलिस कैंप कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताते हैं कि अपराधी पैदल आए थे और यहां से फायरिंग करके पैदल ही फरार हो गए। फिलहाल जब यहां से फायरिंग करके लौट रहे थे तो उन्होंने कुछ लोगों पर भी फायरिंग की कोशिश की लेकिन मिस फायर हो गया।
हॉस्पिटल में दिनदहाड़े फायरिंग पर सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। फिलहाल कुछ बातें हैं जो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बताई है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।