SAMASTIPUR : केंद्रीय बजट में इस बार पूर्व मध्य रेलवे मंडल की कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके अलावे पैसेंजर्स व ट्रेड सर्विसेज से संबंधित कई भविष्यगामी योजनाएं बनाई गई है। इससे रेलवे की क्षमता बढ़ेगी और निवेश मजबूत होगा। उक्त बातें मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने कही। वे मंगलवार को मंडल कार्यालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट में समस्तीपुर मंडल को इस बार पर्याप्त धनराशि मुहैया कराई गई है। मेक इन इंडिया के तहत ट्रेन की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम डेवलप किया गया है। जो ह्यूमन एरर और सिग्नल संबंधित ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने में सहायता करेगी। माल परिवहन के लिए काफी उच्च स्तरीय गति के साथ मालगाड़ियों को चलाया जा सकेगा।
एलएची कोच को विशेष डिजाइन किया जा रहा है। ताकि यात्री को यात्रा करने में सुविधा मिले। सीनियर डीसीएम सरस्वती चन्द्र ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से मंडल की प्रमुख परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कई योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस वर्ष के अंत तक नरकटियागंज - अमोलवा (12किमी) अमान परिवर्तन, राघोपुर-प्रतापगंज- ललितग्राम-नरपतगंज (32किमी), सगौली-बेतिया(23किमी), साठी-नरकटियांज (08किमी), तथा चुमआ-हरिनगर (08किमी) कुल 39 किमी दोहरीकरण, महवल-मेहसी-चकिया(16किमी) दोहरीकरण, बरहराकोठी - बिहारीगंज(11किमी), किशनपुर - थलवारा दोहरीकरण, दरभंगा बाईपास, निर्मली - सरायगढ़(22 किमी) नई लाईन, जयनगर - बैजलपुरा आमान परिवर्तन (52 किमी), राघोपुर - फारबिसगंज (48किमी) अमानपरिवर्तन, मधेपुरा - पुर्णियाँ कोर्ट (72 किमी) विद्युतीकरण, सीतामढ़ी - रक्सौल (82 किमी) विद्युतीकरण, रक्सौल - नरकटियागंज (37 किमी) विद्युतीकरण का कार्य संपन्न कर लिया जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि उपरोक्त परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा किए जाने का लक्ष्य है। मंडल प्रशासन पूरी तत्परता से इसमें लगा हुआ है।