2021/02/03

पॉप स्टार रिहाना ने प्रदर्शनकारी किसानों का किया समर्थन तो भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं

DESK : नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। दो महीने से अधिक दिनों से आंदोलन पर बैठे किसानों की आवाज मशहूर अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना तक पहुंच गई। जिसके बाद रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया जिसपर कंगना रनौत भड़क उठीं। 

रिहाना ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? रिहाना ने इसके साथ फॉर्मर प्रोटेस्ट हैशटैक का भी इस्तेमाल किया। रिहाने के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। जिसमें कंगना रनौत भी कूद गईं। कंगना रनौत पहले भी किसान आंदोलन को लेकर बोलती रहीं हैं।

रिहाना के ट्वीट पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि 'कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें।'

रिहाना (32) विश्व स्तर की पहली स्टार हैं जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया, ''हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।  रिहाना के ट्विटर पर दस करोड़ फॉलोवर हैं और उनके इस ट्वीट को एक घंटे में हजारों लोगों ने रीट्वीट किया।