2021/02/03

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- बेचारे 40 सीट के मुख्यमंत्री कितने डर रहे हैं?विरोध प्रदर्शन के दौरान अपराध किया तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी और ठेका

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के पुलिस महानिरीक्षक के बवालियों पर शिकंजा कसे जाने को लेकर किए गए आदेश पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे हिटलरशाही फरमान बताते हुए कहा है कि अब हालात यह है कि अगर किसी ने सत्ता व्यवस्था के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी। मतलब नौकरी भी नहीं देंगे और विरोध भी प्रकट नहीं करने देंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार इतनी डर क्यों र ही है।

नीतीश कुमार ने सात निश्चय-2 में जो कहा, सो किया : संजय झा
वहीं बिहार के पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय-2 में जो कहा, सो किया। मंगलवार की शाम उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह खुशखबरी है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 से इंटर उत्तीर्ण होने वाली अविवाहित छात्राओं को 25,000 और स्नातक उत्तीर्ण होने पर सभी छात्राओं को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। 

एक और ट्वीट में संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सात निश्चय-2 के तहत विधानसभा चुनाव 2020 में किए गए वादों पर तेजी से काम हो रहा है। बिहार के सभी गांवों की गलियां सौर ऊर्जा से जगमग होंगी। प्रदेश के 1.14 लाख ग्रामीण वार्डों में करीब 10 लाख सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।