2021/02/26

समस्तीपुर में अगले साल शुरू हो सकता है भोला टाकिज गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण...अक्सर रहता हैं जाम

SAMASTIPUR : शहर में जाम स्थल के रूप में प्रसिद्ध भोला टाकिज गुमटी पर अलगे साल यानि वित्तीय वर्ष 2021-22 में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो सकता है। बिहार विधानसभा में यह जानकारी विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन के सवाल के जवाब में पथ निार्मण मंत्री ने दिया। 

विधायक ने भोला टाकिज गुमटी पर ओवरब्रिज का मुद्दा उठा निर्माण कार्य प्रारम्भ करने की मांग बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री से की थी। विधायक ने सदन में कहा कि समस्तीपुर जिला मुख्यालय में भोला टाकिज स्थित रेलवे क्रॉसिंग निर्माण की स्वीकृति 2010 में दिए जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य नहीं कराया गया है .

जबकि उक्त रेलवे क्रॉसिंग होकर रोजाना 200 जोड़ियों से भी अधिक रेलगाड़ी चलती है जिसके कारण गुमटी अक्सर बंद रहती है। जिससे शहर में रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है।

विधायक के प्रश्न का उत्तर देते हुए पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार और रेलवे के बीच आपसी समझौता हो चुका है। निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। 12 फरवरी को रेलवे के अभियंताओं एवं पुल निर्माण के अभियंताओं के बीच हुई बैठक में प्राक्कलन में कुछ सुधार करने का निर्णय लिया गया है। अगले वित्तीय वर्ष 2021-22 में कार्य प्रारम्भ करने का लक्ष्य है ।