2021/02/25

बेखौफ अपराधियों का तांडव...कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या...अपराधियों ने घेरकर मारी सीने और मुंह में गोली...ससुराल समस्तीपुर आ रहा था युवक

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के सकरा में अपराधियों ने देर रात एक कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। 

दुबहा गुमटी के पास 19 साल के व्यवसायी को अपराधियों ने घेरकर सीने और मुंह पर गोली दाग दी।

 मृतक की पहचान सरमस्तपुरा गांव के सतेंद्र साह के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। 

परिजनों ने बताया कि मृतक के पीठ पर एक बैग है, जिसमें 1 लाख रुपए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया।


राजीव अपने ननिहाल गन्निपुर बेझा में रहकर रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता था। बुधवार को कपड़े की दुकान की बिक्री को लेकर वह अपने ससुराल समस्तीपुर जिला के धोबगामा गांव जा रहा था। 

पिपरी चौक से उत्तर दिशा में वह मोटरसाइकिल से निकला था कि बीच रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी।

मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके बैग में 1 लाख रुपए कैश था। हालांकि पुलिस को रुपए और राजीव की मोटरसाइकिल की जानकारी नहीं मिल पाई है। थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि मृतक के सीने और मुंह में गोली मारी गई है। 

उसके पीठ पर एक बैग है। घटनास्थल पर से मृतक के पास उसकी मोबाइल मिली है। मोबाइल को जब्त कर उसके कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।