2021/02/23

समस्तीपुर : हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कटिहार में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

SAMASTIPUR : बिहार के कटिहार में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ इस हादसे में जहां 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

इस दुखद हादसे पर हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने शोक जताते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी  संवेदना प्रकट किये हैं।  मृतक के स्‍वजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया है। साथ ही उन्‍होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह कटिहार जिले के एनएच 31 पर कुर्सेला थाना क्षेत्र में एक भीषण रोड हादसा हुआ। कोसी पुल पर एक स्कार्पियो व ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में स्काॅर्पियो के चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्‍मी का इलाज स्‍थानीय अस्‍पताल में चल रहा है। सभी मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंधित थे।

सभी मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा वार्ड नंबर दो के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंधित थे। वे लोग कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित पचमा फुलवरिया गांव एक लड़के के छेका के लिए आए थे। यहां से लौटने के के दौरान सुबह करीब छह बजे यह घटना घटी है।  

मृतकों में शिवजी महतो, नंदलाल महतो, राजकुमार, अजय महतो, रामस्वरुप साह एवं संतोष कुमार शामिल हैं। घायलों में कैलाश महतो, अर्जुन महतो व सुनील महतो का इलाज फिलहाल चल रहा है। तीनों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। 


रिपोर्टर: संतोष कुमार ठाकुर