SIWAN : सीवान में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद डाला। हादसे में 1 की हालत गंभीर है। घायल महिला अपने भाई और दो बच्चों के साथ बीमार पिता से मिलने जा रही थी।
बीमार पिता से जा रही थी मिलने
नौशाद आलम की पत्नी शबनम अपने भाई रेहान और अपने बच्चे फरियाद, मुस्कान के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पिता से मिलने जा रही थी। इसी दौरान सराय के चमरा मंडी के पास सामने से आ रही एक बेलगाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार सभी लोग दूर सड़क पर फेंका गए। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो चारों को PHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने रेहान, मुस्कान और फरियाद को मृत घोषित कर दिया। शबनम की हालत नाजुक है।
चारों लोग छपरा के मशरक जा रहे थे। मृतक का परिवार मूल रूप से छपरा के रहने वाले हैं जबकि नौशाद आलम विदेश में रहकर काम करता है।
इधर, शबनम भाई के साथ अपने दो बच्चों को खोने के बाद बदहवाश हालत में है। वह ना डॉक्टर की सुन रही है ना पुलिस की कोई बात उसे समझ में आ रही है। दर्द से नहीं बल्कि बच्चों को खोने की कराह से अस्पताल में मातम सा छा गया है।