आत्महत्या की आशंका
सुबह नदी में शव होने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय द्वारा नदी में कूद आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
पत्नी ने मृतक के सीनियर पर लगाया है प्रताड़ित करने का आरोप
संजय के लापता होने के बाद उसकी पत्नी सुधा देवी ने उसके सीनियर सौरभ कुमार पर संजय को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि काम को लेकर सौरभ कुमार द्वारा उसके पति को प्रताड़ित किया जाता था। उसे काम से निकाल दिया गया था और उसका पेमेंट भी काट लिया गया था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पत्नी समेत अन्य परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर सौरभ कुमार पर कार्रवाई की मांग की है।
सुसाइड में लिखा था- मै अपने बीवी-बच्चे से बहुत प्यार करता हूं
सुसाइड नोट में लिखा- मै संजय चूटेल। मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं। इसमें मेरे परिवार का कोई भी विवाद नहीं है। और ना कोई परेशानी है। मैं अपने आप से बहुत परेशान होकर ये कदम उठा रहा हूं। मैं अपने बीवी-बच्चे से बहुत प्यार करता हूं। पता नहीं शायद ऊपर वाले को यही मंजूर होगा।