2021/02/18

किन्‍नर को दिल दे बैठा युवक...डेढ़ साल तक अफेयर के बाद धूमधाम से की शादी..मंदिर में सात फेरे लिए

DESK : धर्मनगरी अयोध्या में एक किन्नर ने वैदिक रीति रिवाज के साथ अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भगवान श्रीराम ने अनुज भरत की तपोस्थली नंदीग्राम भरतकुंड पर किन्नर अंजली सिंह ने प्रतापगढ़ के रहने वाले शिव कुमार वर्मा के साथ अग्नि को साक्षी मानकर जीने मरने की कसमों के साथ दाम्पत्य जीवन मे बंध गये।

उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले शि‍व कुमार वर्मा ने एक किन्नर से शादी कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। लोकलाज और समाज की बाधाओं से परे शिव कुमार ने प्रतापगढ़ की ही किन्नर अंजली सिंह के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच अयोध्या के नंदीग्राम भगवान श्री राम के अनुज भरत की तपोस्थली भरतकुंड में एक प्राचीन मंदिर में सात फेरे लिए।दोनों करीब एक साल से एक दूसरे से प्यार करते थे और साथ रहते थे. दोनों की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह शादी किन्नर अंजली सिंह की बहन और बहनोई ने संपन्न करवाई। वैवाहिक आयोजन की खास बात यह रही कि इस आयोजन में कई बाराती भी शामिल हुए और शादी की सभी रस्में निभाई गई। हंसी खुशी मेहमानों ने नव दंपत्ति को एक मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी।

एक युवक और एक किन्नर के बीच प्रेम कहानी के इस सुखद मोड़ पर पहुंच जाने पर परिवार और गांव के लोगों ने भी बहुत खुशी जाहिर की है। लोग युवक के फैसले की सराहना भी कर रहे हैं, जिसने समाज के ठुकराए हुए वर्ग के एक सदस्य को अपना जीवन साथी बना लिया है।

 मंदिर में किन्नर अंजली सिंह की शादी धूमधाम से की गई। प्रतापगढ़ के गहरौली मजरे शुकुलपुर के रहने वाले शिव कुमार वर्मा ने दूल्हा बनकर अग्नि को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोचार के बीच अंजली सिंह के साथ सात फेरे लिए।