2021/02/18

क्रिकेट के मैदान से बेहद ही दुखद खबर... मैच के दौरान हुई खिलाड़ी की मौत...नॉन स्ट्राइक पर खड़ा था बल्लेबाज

DESK : क्रिकेट के मैदान से बेहद बुरी खबर आ रही है. पुणे में लाइव मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई है. यह खिलाड़ी पुणे में हो रहे लोकल टूर्नामेंट के एक मैच में हिस्सा ले रहा था. 

पुणे में एक स्थानीय क्रिकेटर की दिल का दौरा पड़ने के कारण पिच पर ही मौत हो गई। दरअसल, घटना पुणे के ग्रामीण जुन्नर इलाके की है, जहां बुधवार को यहां मयूर चशक क्रिकेट स्पर्धा मैच चल रही थी। इसी दौरान ओझर टीम से खेल रहे दूसरे छोर पर खड़े बाबू नलावडे नाम का युवक अचानक पिच पर गिर पड़ा।

 अंपायर को पहले लगा कि बाबू रिलैक्स कर रहा है, लेकिन कुछ ही सेकंड में वह बेहोश हो गया। इसके बाद नलावडे को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।