BHAGALPUR : भागलपुर में एक पिता ने बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाश ने चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी।
शोरगुल सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां जमा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी अफसार मौके से फरार हो गया।
आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग बब्लू को मायागंज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह सारी घटना बब्लू की पत्नी रिजवाना और उसकी बड़ी बेटी आफरीन के सामने हुई।
परिजनों ने बताया कि आरोपी अफसार मृतक के घर के बगल में ही बक्सा बनाने का काम करता है। वह छोटे-छोटे बच्चों को सिखाता रहता है कि उसके घर के पास जाकर गाली-गलौज करे, पत्थर फेंके।
आरोपी ने एक महीना पहले भी मृतक के घर पर पथराव के साथ-साथ आगजनी की घटना की थी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस आई, लेकिन स्थानीय लोगों के दबाव में मामले को पंचायत के द्वारा सलटा दिया गया था। थाने में केस दर्ज नहीं हुआ।
परिजनों ने बताया कि आरोपी गुरुवार की शाम को भी बब्लू के घर पर पिस्टल लेकर आया और छेड़खानी की शिकायत किसी से नहीं करने की धमकी दी थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी अफसार चाकू मारने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।