जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला सांसद नवनीत रवि राणा ने 13 फरवरी 2021 को दिल्ली पुलिस के नॉर्थ एवेन्यू थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि किसी ने उनके सरकारी आवास नॉर्थ एवेन्यू फ्लैट्स के परिसर में शिवसेना के लेटर हेड पर लिखा गया धमकी भरा पत्र फेंका था।सांसद को एसिड अटैक की धमकी भी मिली है.आरोप है कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का उल्लेख करते हुए शिवसेना के खिलाफ लोकसभा में बोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती से नवनीत रवि राणा सांसद हैं. राणा बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची हैं. नवनीत राणा ने लोकसभा में शिवसेना के खिलाफ बोला था. इसे लेकर किसी ने उन्हें जान से मारने, एसिड अटैक करने की धमकी दी है. नवनीत राणा को जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी शिवसेना के लेटरहेड पर भेजी गई है.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दिनांक 14 फरवरी 2021 को आईपीसी की धारा 506, 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।