2021/02/16

सनकी पति ने पत्‍नी और दो बेटियों को कुल्‍हाड़ी से काट डाला....महिला की मौत...जाँच में जुटी पुलिस

SIWAN : बिहार के सिवान जिले में एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी और दो बेटियों को कुल्‍हाड़ी से काट डाला। इस हृदय विदारक हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि दोनों बच्चियों का सदर अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना सिवान शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में हुई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुटी हुई हैं।