DESK : अंबाला में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 16 वर्षीय छात्रा बिहार की रहने वाली थी और उसके पिता मजदूरी करते हैं। बेटी के सपने पूरे करने के लिए अंबाला आईटीआई में दाखिला दिलवाया था।
अंबाला शहर के कल्पना चावला पॉलिटेक्निक की छात्रा नेहा कुमारी ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया है। मृतका बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी। वीरवार रात सुसाइड किया है।
अंबाला शहर के बलदेव नगर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक भेज दिया। सुसाइड करने के कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता ईंट भट्टे पर काम करते हैं। नेहा कुमारी 31 जनवरी को बिहार से अंबाला आई थी।
स्टाफ की मानें तो नेहा ने सहेलियों के साथ साढ़े सात बजे खाना खाया था। इसके बाद अकेले अपने रूम में चली गई थी। उसके साथ दो अन्य छात्राएं रहती थीं। लेकिन वह रूम में अकेले गई। कुछ देर बाद जब अन्य छात्राएं पहुंचीं तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ को सूचना दी गई।
स्टाफ ने खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो नेहा फंदे पर लटकी थी। किसी तरह से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
छात्राओं ने बताया कि वह काफी गुमशुम रहती थी। किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। नेहा इलेक्ट्रानिक से डिप्लोमा कर रही थी और 31 जनवरी को टेस्ट देने के लिए बिहार से अंबाला आई थी।