2021/02/20

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में दारू पीकर पहुंचा छात्र...जमकर किया हंगामा... गया जेल

SITAMARHI : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ली जा रही मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में एक छात्र शराब के नशे में टल्ली होकर परीक्षा देने पहुंच गया।  डुमरा प्रखंड स्थित मुरादपुर केंद्र पर हंगामा करते पकड़े जाने पर पता चला यह छात्र नशे में टल्ली है। 

वीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है कि दूसरी पाली में परीक्षा अवधि खत्म होने से पहले ही अपनी उत्तरपुस्तिका फेंककर निकलने लगा। टोकते हुए उसके करीब जाने पर शराब की गंध आने लगी। 

इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसको डुमरा थाने भिजवाया गया। मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। केंद्राधीक्षक पंकज केशव ने इस बात की पुष्टि की है।