2021/02/15

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँज उठा कोसी का दियारा इलाका..मारा गया कुख्यात अपराधी

SAHARSA : इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां कोशी दियारा के चिड़ैया ओपी क्षेत्र में दो गुटों में गैंगवार हुई। इस घटना में कुख्यात सुभाष यादव का बेटा मौसम यादव को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल बताया जा रहा है, उसे भी गोली लगने की बात सामने आ रही है। इस गैंगवार की घटना में काजुम सादा और लागिन सादा को भी गोली लगने की सुचना है। 

गोली लगने के बाद कजुम सादा लागिन सादा घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है। उक्त गोलीबारी की घटना में मौसम यादव के मौत की पुष्टि सहरसा लिपि सिंह ने की है। लेकिन घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्रों की माने तो मृतक कुख्यात मौसम यादव का नक्सली संगठन से सांठगांठ होने की भी बात सामने आ रही है। 

वहीं उक्त गोलीबारी में पचास राउंड से ज्यादा फ़ायरिंग की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंगवार की घटना सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़ैया ओपी के राजपुर खरोरीहा के समीप रविवार की शाम हुई। गोलीबारी में कुख्यात मौसम यादव की मौत गोली लगने से घटनास्थल पर ही हो गई। 

वहीं इस गोलीबारी की घटना में उसका एक अन्य साथी भी जख्मी हो गया। गोलीबारी की घटना की सूचना पर सहरसा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर सहरसा एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर चिड़ैया ओपी प्रभारी फहीमउल्लाह भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। हालांकि अबतक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा