2021/02/06

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ट्रक पलटा..... ड्राइवर व खलासी के दबने की आशंका

SAMASTIPUR : खानपुर थाना क्षेत्र के इलमसनागर मनवारा गाव के समीप देर शाम ईख लदा ट्रक पलटने से दो लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है। स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बाद दोनो घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

लोग शका जता रहे हैं कि चालक या खलासी अभी ट्रक के अंदर दबा है। दबे लोगों को निकालने के लिए दो जेसीबी मशीन से ट्रक को खींचा जा रहा है। जानकारी के अनुसार ब्रह्गामा धर्म काटा से ईख लोड कर ट्रक गुदारघाट से समस्तीपुर के रास्ते हसनपुर चीनी मिल जा रहा था। इसी बीच इलमसनागर मनवारा गाव के बीच पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क के दोनों तरफ वाहन की लंबी कतार लगी है।