2021/02/28

तेजस्वी पहुंचे मां कामाख्या के द्वार....मिशन असम और बंगाल पर हैं नेता प्रतिपक्ष....आज कोलकाता में करेंगे दीदी से मुलाकात

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मिशन असम और बंगाल पर हैं। उन्होंने शनिवार को असम के मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की। 

तेजस्वी ने मां कामाख्या देवी से लालू प्रसाद को जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना की। लालू प्रसाद इन दिनों AIIMS दिल्ली में इलाजरत हैं।

 इससे पहले लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने लालू प्रसाद के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सात दिवसीय भागवत कथा पाठ का आयोजन पटना स्थिति अपने आवास पर कराया था। तेजस्वी आज कोलकाता में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दीदी) से मुलाकात करेंगे।

तेजस्वी यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक और राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह भी कामाख्या मंदिर पहुंचे और पूजा की।

 तेजस्वी यादव सहित अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्याम रजक, शक्ति यादव असम चुनाव में राजद के उम्मीदवार को चुनाव लड़ाने की रणनीति बनाने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं।

झारखंड, UP, बिहार के लोग बड़ी संख्या में असम में बसे हुए हैं। कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के लोग भी बड़ी संख्या में असम में रहते हैं। 

तेजस्वी बोले, असम में हिंदी बोलने वाले वोटरों की संख्या राज्य के कुल आबादी की 5 फीसदी है। चाय बगान में काम करने वाले ज्यादातर लोग बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद ने तय किया है कि जिन-जिन राज्यों में हमारा संगठन है वहां उसका विस्तार करेंगे। असम में कांग्रेस से बात हुई है। अजमल की पार्टी से भी बात हो रही है। हम यहां एलायंस बना रहे हैं। 

कहा कि बिहार में 2015 में महागठबंधन बनाया था जिसमें हम क्लीन मेजोरिटी से जीते थे। कहा कि अभी के समय में संविधान पर खतरा है। 

संविधानिक संस्थाएं स्वतंत्र नहीं रह गई हैं। गरीबी, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, किसानों की समस्या इस सब को देखिए। देश कहां जा रहा है।