DESK : सूरत शहर के सचिन जीआईडीसी की शिवांजलि सोसायटी में एक प्रेमी जोड़े ने पंखे के एक ही कुंदे से लटककर फांसी लगा ली। यहां चौंकाने वाली बात ये भी है कि दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता था। माना जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर दोनों ने एक साथ सुसाइड कर लिया कि उनकी शादी नहीं हो पाएगी। मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक इंदर निशाद (17) के भाई ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार सुबह भी मैं काम पर चला गया था। इंदर ही घर पर था। इसी दौरान लक्ष्मी भी घर आ गई और दोनों ने पंखे के एक ही कुंदे से लटककर फांसी लगा ली। शाम को जब भाई काम से लौटकर घर आया तो कमरे में दाखिल होते ही दोनों को फंदे से लटकते देखा। दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वे मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं, लक्ष्मी का परिवार करीब 4-5 महीने पहले ही सूरत शिफ्ट हुआ था। इससे इंदर और लक्ष्मी की अक्सर मुलाकात होने लगी थी। इसके अलावा दोनों दिन भर मोबाइल से भी एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे।
इंदर और 17 वर्षीय लक्ष्मी के बीच प्रेम संबंध थे। जबकि इंदर और लक्ष्मी दूर के रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। इसलिए दोनों का हर कभी मिलना होता था। इसी दौरान करीब 4-5 महीने पहले ही दोनों एक-दूसरे के प्रेम बंधन में बंध गए थे। कुछ समय पहले यह बात घरवालों को भी मालूम हो गई थी। लक्ष्मी से शादी करने के लिए इंदर जिद पर अड़ा हुआ था। परिवार ने दोनों के समझाने की काफी कोशिशें भी की थीं।