रद्द किया था दो लोगों का नामांकन
पैक्स अध्यक्ष पद के लिए घोसवरी ब्लॉक में तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें पहले से अध्यक्ष रहीं सविता कुमारी, दूसरे बलराम यादव और तीसरे व्यक्ति शामिल हैं। स्क्रूटनी में BDO ने सविता कुमारी के नामांकन को पास कर दिया, जबकि बलराम यादव और तीसरे शख्स के नामांकन को अयोग्य करार देते हुए रद्द कर दिया था। इस कारण बुधवार से काफी तनाव चल रहा था।
आरोप यह लग रहा था कि महिला BDO ने सविता कुमारी से प्रेरित हो कर उनके नामांकन को पास कर दिया और बाकी लोगों का नामांकन रद्द कर दिया। इनकी उम्मीदवारी खत्म हो गई। इस वजह से समर्थकों के अंदर काफी गुस्सा था। आरोप है कि नामांकन रद्द होने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों ने ही महिला BDO के साथ मारपीट की। उनके साथ बदसलूकी भी की। गाली-गलौज किया। अब पुलिस एक-एक कर सभी को तलाश रही है।