2021/02/20

समस्तीपुर में लड़की को किया अगवा...मोहल्ला के ही 7 लोगों पर FIR दर्ज

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।शहर के बाहर पत्थर मोहल्ला से एक किशोरी के अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गत 11 फरवरी की बताई गई है। 

शुक्रवार को इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मोहल्ला के ही सात लोगों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने इसकी पुष्टि की है।