BHAGALPUR : नवगछिया बाजार के श्री गणेश कंपलेक्स स्थित शुभम ज्वेलर्स नामक सोना चांदी की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान छत के रास्ते से कंपलेक्स में घुसे चोरों ने दुकान का शटर क्षतिग्रस्त कर लगभग ₹60 हजार रूपये नगद तथा लगभग ₹10 लाख रूपये मूल्य के सोने चांदी के सामान चुरा लिया।
इस मामले में दुकानदार पिकु पोद्दार और शुभम पोद्दार ने बताया कि बीती रात सात बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह साढ़े आठ बजे आसपास के लोगों ने फोन पर दुकान में चोरी की सूचना दी तो आकर देखा। दुकान का शटर क्षतिग्रस्त था और अंदर दुकान का सामान अस्त-व्यस्त था। साथ ही अधिकांश सोने चांदी के कीमती जेवर और अन्य सामग्री गायब थी।POLICE घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। इसके उद्भेदन के लिए पुलिस अपने सभी संसाधनों का उपयोग कर जल्द से जल्द घटना के उद्भेदन का प्रयास करेगी।