2021/02/04

बड़ी खबर : प्रियंका गांधी के काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकराई, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा

DESK : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले का हापुड़ रोड पर ऐक्सिडेंट हो गया है। काफिले की चार गाड़ियां आपस में भिड़ गई। गढ़ गंगा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा हुआ। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रियंका गांधी यूपी के रामपुर जिले जा रही थीं। यहां वह किसान ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगी।

प्रियंका गांधी गढ़मुक्तेश्वर के रास्ते गजरौला होते हुए रामपुर जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई जिससे पीछे आने वाली गाड़ियां आपस में टकरा गईं। किसी को चोट नहीं आई है।यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया, 'हमें पता चला है कि नवरीत सिंह जो कनाडा से आए थे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। ट्रैक्टर रैली के दौरान उन पर पुलिस की गोली चलाई और उनकी जान चली गई। प्रियंका गांधी रामपुर में आज उनके परिवार से मिलेंगी।'