2021/02/16

बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षा कल से...समस्तीपुर में 4 अनुमंडल के 75 केंद्रों पर शुरू होगी परीक्षा... 9:15 बजे तक मिलेगा प्रवेश

SAMASTIPUR : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जिला के चार अनुमंडलों के 75 केंद्रों पर बुधवार से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2021 का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं विभागीय निर्देश के अनुरूप वीक्षक के रूप में शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सोमवार से परीक्षा केंद्रों पर योगदान देना शुरू कर दिया है। 

बताया जाता है कि मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें पहली पाली 9:30-12:15 व दूसरी 1:45-4:30 बजे तक होगी। पहली पाली में परीक्षार्थियों को 9:15 व दूसरी पाली में 1:30 तक एंट्री दी जाएगी। वहीं हर पाली में प्रश्नपत्र पढ़ने व समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की सघन जांच व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया जाएगा।