यह मामला गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक महिला ने पिछले कुछ समय से अपने पहले पति को छोड़ दूसरे पति के साथ रहना शुरू कर दिया था. महिला अपनेेm दूसरे पति के साथ खुशी खुशी रह रही थी लेकिन कुछ दिनों पहले उसका पहला पति अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ महिला के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की.
A married tribal woman in Guna was beaten up, shamed and forced to carry her relatives on her shoulders as punishment @ndtv @ndtvindia @NCWIndia @sharmarekha @ChouhanShivraj @drnarottammisra @OfficeOfKNath @manishndtv @GargiRawat @vinodkapri @rohini_sgh pic.twitter.com/H8ZJL8m86g
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) February 15, 2021
इसके बाद करीब 3 किलोमीटर तक महिला को पैदल चलाया गया. पैदल चलने के दौरान महिला के कंधे पर एक बच्चे को भी बैठाया गया. पूर्व पति और रिश्तेदारों की बर्बरता यहीं नहीं रुकी. जब महिला को गांव में घुमाया जा रहा था उसी दौरान उसको लकड़ियों से पीटा भी जा रहा था.
हैरानी की बात तो यह है कि स्थानीय लोग, महिला की मदद करने के बजाय पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस मामले में आज तक से बात करते हुए गुना के एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि 'आदिवासी समाज में परंपरा के नाम पर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया है जो एक निंदनीय कृत्य है. इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पहले पति समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है एक अन्य अभी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा'.