KAIMUR : दुर्गावती प्रखंड की चेहरियां पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सरकारी योजना की राशि निकाल कर समायोजन नहीं करने के मामले में मुखिया व तत्कालीन पंचायत सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी हो दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। मुखिया कुमारी बन्दना व तत्कालीन पंचायत सचिव बनारसी राम द्वारा 14वें वित्त आयोग व अन्य मद से 33 लाख 43 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है।, लेकिन अभी तक उसका समायोजन नहीं किया गया है।
पत्र में स्पष्ट है कि इन लोगों के द्वारा सरकारी राशि गबन करने की नीयत से ऐसा किया गया है। सबसे खास पहलू यह है कि सभी राशि लकी इंटर प्राइजेज के खाता सांख्या - 73402100000855 के माध्यम से भुगतान किया गया है। जो मुखिया पति के नाम से है। इस बारे में पूर्व में वार्ड सदस्य द्वारा शिकायत की गई थी। इस सबंध में थानाध्यक्ष सजय कुमार ने कहा कि मुझे प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मौखिक जानकारी दी गई है। लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।