PURNIA : पूर्णिया शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र में शादी समारोह में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस दौरान हुए फायरिंग में दो युुवक के घायल होने की सूचना है।बताया जाता है कि युवक राजकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है, उसका पूर्व से जमीनी विवाद था।
युवक बुधवार की रात एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए मैथिल टोला गांधीनगर से सहायक खजांची थाना क्षेत्र के चित्रवानी रोड स्थित एक विवाह भवन में आया था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने शादी समारोह के दौरान ही उस पर गोली चला दी जिसमें राजकुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से राजकुमार सिंह के अलावा अन्य दो लोग भी जख्मी हो गए हैं। जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।