SAMASTIPUR : शहर के बहादुरपुर पेठियागाछी बांध किनारे स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे एक मजदूर 15 फिट नीचे घंसना में गिरा। स्थानीय लोगों के प्रयास से निकालने का प्रयास किया जा रहा। घटना के बाद सभी मजदूर काम छोङकर भाग निकले।
घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। सूचना पर दल बल के साथ नगर थानाध्यक्ष अरूण राय स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू में मदद ना मिलने पर आक्रोशित लोगों जमकर नारेबाजी व आगजनी की है।
गङ्ढे में फंसे मजदूर की पहचान मथुरापुर ओपी के अकबरपुर पितौझिया निवासी 40 वर्षीय मनोज राम के रूप में हुई है। निर्माणाधीन भवन संध्या साइंस क्लासेज कोचिंग संस्थान के संचालक सारी निवासी जीवछ महतो की बताई गई है।