2021/02/14

13 की दर्दनाक मौत...बस और ट्रक में जोरदार टक्कर...कई लोगों की हालत गंभीर

DESK : आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में ट्रक से टकराई बस, भीषण हादसे में 13 की मौत. हादसे में 8 महिलाएं और 5 पुरुषों की मौत हुई. डॉक्टरों ने कहा कि घायलों में दो लोगों ही हालत चिंताजनक है.

इस हादसे ने दो दिन पहले हुई घटना की याद ताज़ा कर दी, जब विशाखापट्टनम जिले में अराकु के पास अनंतगिरि में एक बस गहरे गड्ढे में गिर गई थी. इस बस में तब 30 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई थी.