2021/02/24

समस्तीपुर : सड़क हादसा में 10 मृतक के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का किया आयोजन

SAMASTIPUR : कटिहार जिला में हुए सड़क हादसा में रोसड़ा शहर के सभी 6 मृतक और देर शाम हुए रोसड़ा बेगुसराय सीमा पर हुए सड़क हादसा में मारे गए सभी 4 छात्रा के आत्मा की शांति हेतु रोसड़ा भाजपा ग्रामीण मंडल के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।

जिसमें सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दिया गया और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई ।साथ ही सभी घायल व्यक्ति और छात्राओं की जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। शोक सभा की अध्यक्षता मंडल महामंत्री बिनोद कुमार सिंह ने की। 

मौके पर जिला प्रवक्ता अनीश राज जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी महतो परमानंद सिंह, संतोष राय, किसान मोर्चा के जिला मंत्री संदीप ठाकुर नन्द किशोर सिंह,सौरभ कुमार, मनीष साह, मनोज मंडल, गणेश लाल, मुकुल ठाकुर, अशोक वर्णवाल शामिल थे।

पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट