DESK : छपरा के पानापुर के रामपुर रुद्र ठाकुरबाड़ी मंदिर का ताला तोड़कर चोर अष्टधातु की 26 मूर्तियां ले उड़े। मंगलवार देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी की गई मूर्तियों में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण समेत कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं।
सारण में एकसाथ पहली बार इतनी संख्या में मूर्तियों की चोरी हुई है। इनकी कीमत 10 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। इस मामले में मंदिर के पुजारी ने स्थानीय थाना में चोरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने मंदिर वाले इलाके की घेराबंदी कर दी है।
सारण में पहली बार 26 मूर्तियों की चोरी
सारण में पहली बार एकसाथ 26 मूर्तियों की चोरी हुई है। चोरी की इस वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पहले किसी भी मंदिर में इतनी संख्या में मूर्तियों की चोरी नहीं हुई थी। लोगों का कहना है कि चोरी में किसी गिरोह का हाथ है। पुलिस के उदासीन रवैये से इस तरह की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। अगर मूर्ति बरामद नहीं होती है तो हमलोग आंदोलन करेंगे।