2021/02/23

दहेज में 1 लाख रुपये और बाइक नहीं देने पर विवाहिता को मार डाला...लाश को किया गायब

BHAGALPUR : दहेज में एक लाख रुपये और बाइक नहीं देने पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला सामने आया है। विवाहिता जिच्छो थाना क्षेत्र के सरधो निवासी मिथुन कुमार की पत्नी प्रतिमा कुमारी हैं।

 प्रतिमा की बहन नवगछिया के महदत्तपुर की इंदु देवी ने प्राथमिकी के लिए जिच्छो थाने में आवेदन दिया है। विवाहिता के पति मिथुन सिंह, देवर अजय सिंह, सास विद्या देवी, ससुर दयानंद मंडल को नामजद किया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इंदू देवी ने पुलिस को बताया कि गत आठ दिसंबर को प्रतिमा की शादी हुई थी। तब उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये, जेवरात, फर्नीचर व अन्य सामान दिए गए थे। कुछ माह के बाद ससुराल वाले एक मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये दहेज में मांगने लगे।

 दहेज नहीं देने पर प्रतिमा को प्रताडि़त किया जाने लगा। 19 फरवरी को प्रतिमा ने फोन किया कि ससुराल वालों ने मारपीट कर मुझे कमरे में बंद कर दिया है। हम लोग प्रतिमा के ससुराल पहुंचे तो वह नहीं मिली। आशंका है कि ससुराल वालों ने प्रतिमा की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है।