DESK : 'द कपिल शर्मा शो' का दूसरा सीज़न अब ऑफ एयर होने जा रहा है. ऐसे में शो के कुछ दिलचस्प एपिसोड्स के वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक मज़ेदार एपिसोड का वायरल हो रहा है जिसमें स्ट्रीट डांसर थ्रीडी की टीम फिल्म का प्रमोशन करने कपिल के शो पर आई थी.
फिल्म की स्टारकास्ट से वरुण धवन, रेमो डिसूजा और प्रभु देवा के अलावा यहां नोरा फतेही भी नज़र आईं थीं जिन्होंने फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट काम किया था. शो पर खूब मस्ती मज़ाक हुआ था लेकिन जब नोरा शो के सेट पर आई थीं तो कपिल ने उनके साथ खूब मज़ाक किया था. कपिल ने नोरा से पूछा था कि उन्हें मालूम चला कि एक बार स्कूल में उन्होंने किसी लड़के को पीट दिया था.
नोरा ने इस बात को सच बताते हुए कहा था, कोई भी इंसान बदतमीजी करेगा तो मैं उसे पीट सकती हूं. ये सुनकर कपिल की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है क्योंकि इससे पहले वो भी नोरा के साथ जमकर फ्लर्ट करते नजर आ रहे थे. नोरा की बात सुनकर अर्चना कपिल को सतर्क रहने की सलाह देती हैं तो नोरा कहती हैं, नहीं कपिल मैं आपको नहीं पीटूंगी. ये सुनकर सब हंस पड़ते हैं. स्ट्रीट डांसर थ्रीडी की बात करें तो इस फिल्म में नोरा ने हाय गर्मी गाने पर डांस किया था जो कि बेहद पॉपुलर हुआ था.