SITAMARHI : बथनाहा के भाजपा विधायक इ. अनिल राम ने बीपीएससी ( सहायक अभियंता का पद ) की मुख्य परीक्षा पास की है. विधायक बनने से पहले उन्होंने झारखंड में निर्माण विभाग में कनीय अभियंता के रूप में अपनी सेवा दी थी.
विधायक अनिल राम ने बीपीएससी परीक्षा में सफल होने पर कहा कि पैसा कमाना व धन अर्जित करना उनका लक्ष्य नहीं है.
एक विधायक के रूप में ही वह आगे समाज की सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह एक सरकारी अफसर बने और कड़ी मेहनत कर उन्होंने अपने परिजन के सपने को पूरा किया.
मालूम हो कि विधायक अनिल कुमार पहली बार भाजपा के टिकट पर इसबार बथनाहा से विधानसभा से चुनाव लड़े थे और उन्होंने रिकार्ड अंतर से जीत दर्ज की थी. इन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार संजय राम को 46,818 वोटों के बड़े अंतर से हराया.