SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना परिसर स्थित नवनिर्मित विधि व्यवस्था एवं अनुसंधान कक्ष का उद्घाटन समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने थाने के निरीक्षण के दौरान फीता काटकर किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ गार्ड ऑफ ऑनर लेकर सभी पदाधिकारियों से जानकारी ली। पुन: थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए आवासीय परिसर,शौचालय सहित अन्य व्यवस्था का निर्देश भी दिए एवं फिजिकल फिटनेस के लिए वॉलीबॉल सहित अन्य तरह के व्यायाम करने की भी सलाह दी।
वहीं पदाधिकारियों ने अपनी कठिनाई पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। इस दौरान कई निर्देश भी दिए। वहीं चौकीदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिस चौकीदार के हल्के में शराब बनाने,शराब बेचने वाले लोग पकड़े जाते हैं। तो उस हल्के के चौकीदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि चौकीदार चाह ले तो इलाके में शराब दिखना बंद हो सकता है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने बताया कि शराब के मामले में कई मामले की जांच करने हेतु विभिन्न स्थानों पर जाकर अनुसंधान करने एवं थाने में विभिन्न पदाधिकारियों के पास लंबित मामले के जानकारी ली गई। मौके पर एसडीपीओ सहरियार अख्तर,थाना अध्यक्ष केसी भारती,अंचलाधिकारी आदित्य विक्रम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट