2021/01/16

SAMASTIPUR : विभूतिपुर में आधार के लिए पंचायतवार तिथि जारी,आधार कार्ड बनवाने एवं सुधार करने का मौका

SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के जनताओं की सुविधा के लिए प्रखंड कार्यालय के द्वारा आधार कार्ड बनवाने एवं सुधार करने हेतु प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर में आवेदन प्राप्त होने का पंचायतवार रोस्टर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार द्वारा जारी किया है।जो 6 जनवरी से प्रारंभ हुई है और 12 फरवरी तक जारी रहेगी। 

रोस्टर के अनुसार टभका,सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत की जनता से 6 फरवरी एवं 27 जनवरी, खास तभका दक्षिण,बाजितपुर बंबईया 7 जनवरी एवं 28 जनवरी, गंगोली मंदा, सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण 8 जनवरी एवं 29 जनवरी, पतेलिया,भरपुरा पटपारा 10 जनवरी एवं 30 जनवरी, विभूतिपुर पूरब एवं मोहम्मदपुर सकरा 11 जनवरी एवं 1 फरवरी, बोरिया, चोरा टभका 12 जनवरी एवं 2 फरवरी, महथी दक्षिण एवं केराई पंचायत 13 जनवरी एवं 3 फरवरी, बेलसंडी तारा, महिषी 15 जनवरी एवं 4 फरवरी, कल्याणपुर दक्षिण, विभूतिपुर पूरब 16 जनवरी एवं 5 फरवरी, भुसवर,महथी दक्षिण18 जनवरी एवं 6 फरवरी,मुस्तफापुर, आलमपुर कोदरिया19 जनवरी एवं 8 फरवरी,नरहन,चकहबीब 21 जनवरी एवं 9 फरवरी,साखमोहन,खास टभका उत्तर 22 जनवरी एवं 10 फरवरी, सुरौली एवं कल्याणपुर उत्तर 23 जनवरी एवं 11 फरवरी, देसरी कर्रख 25 जनवरी एवं 12 फरवरी को आवेदन लिया जाएगा। वहीं आवेदन जमा करते समय मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट