SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर प्रखण्ड अंतर्गत महिसारी पंचायत में नवयुवक क्रिकेट कल्ब के द्वारा पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मैच कोनैला और दलसिंसराय के बीच खेला गया।
जिसमें कोनैला की टीम टॉस जितकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 132 रन बानाई। जबकि जबाब में खेलने उतरी दलसिंसराय की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुऐ 10 ओवर में 88 रन ही बना सकी। इस तरह उद्घाटन मैच कोनैला की टीम जिती।
उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि, मिथिला मिल्क यूनियन के चेयरमैन उमेश राय, जिला परिषद सदस्य दिलीप सहनी, प्रमोद राय, सतीश राय, मनटुन राय थे ।वही कमेंट्री की भूमिका में विक्की और रामबाबु थे,तो स्कोरिंग संजीत कुमार राय ने की। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेगी।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट