2021/01/15

SAMASTIPUR : 1981 जेल गोलीकांड के खिलाफ एसएफआई ने निकाला मशाल जुलूस

SAMASTIPUR : जिले के भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई अंचल कमिटी विभूतिपुर के द्वारा शहीद साथी लाल बहादुर राय पर 1981 जेल गोलीकांड के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस साखमोहन के टोला वदिया मे इंकलाब जिंदाबाद 1981 जेल गोलीकांड मुर्दाबाद, शहीद साथी लाल बहादुर राय अमर रहे। शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंच जाएंगे। 

अमर शहीदों का पैगाम,जारी रहेगा यह संग्राम आदि नारे लगाते हुए वही वदिया टोला में एक सभा हुई। सभा की अध्यक्षता दिनेश कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए एसएफआई के जिला सचिव मंडल सदस्य छोटन कुमार सहनी ने कहा कि आज से 40 वर्ष पहले सन 1981 में शहीद साथी लाल बहादुर राय छात्रों के ज्वलंत सवालों को लेकर जेल के सलाखों में बंद किए गए।

जेल के अंदर उन पर हमला किया गया और वह अपनी जान गवा दिए। छात्रों के जिस सवाल को लेकर वे शहीद हुए, वह सवाल आज भी गहराया हुआ है। शैक्षणिक अराजकता,शिक्षा का निजीकरण, फीस बढ़ोतरी आदि आज भी कायम है।शहीद साथी लाल बहादुर राय के शहादत को एसएफआई बेकार नहीं होने देगी। 

हम उनके अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। मौके पर एसएफआई के पूर्व जिला मंत्री मंजेश कुमार, राम औलाद महतो, महावीर महतो, रामनाथ महतो, मोहम्मद मुख्तार, राजीव उर्फ मोशन कुमार, विशाल कुमार,अभिराज कुमार सहनी,अंकुर कुमार आदि ने भाग लिया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट